करमा पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए आत्महत्या करने जा रहे एक युवक की बचाई गई जान-

---Advertisement---

 सोनभद्र,,,करमा पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए आत्महत्या करने जा रहे एक युवक की बचाई गई जान-*दिनांक 26.10.2025 को थाना करमा पर सूचना प्राप्त हुई कि चन्द्रेश कुमार पुत्र अक्षैवर उम्र करीब 23 वर्ष निवासी थाना करमा जनपद सोनभद्र आर्थिक तंगी के कारण मानसिक तनाव से जूझ रहे थे और आज आत्महत्या करने जा रहे थे। उक्त घटना की सूचना मिलते ही थाना करमा पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर तत्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित चन्द्रेश कुमार को मानसिक रूप से सहारा दिया और आत्महत्या के कृत्य को रोक कर थाना करमा पुलिस युवक की जान बचाने में सफल रही। चन्द्रेश कुमार ने पुलिस की तत्परता और काउंसलिंग के बाद आत्महत्या न करने का आश्वासन दिया। पीड़ित के पिता अक्षैवर को भी स्थिति की जानकारी दी गई और आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
थाना करमा पुलिस ने इस प्रकरण में मानवीय संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए समय रहते उचित कदम उठाकर एक जानलेवा परिस्थिति को टालने में सफलता प्राप्त की।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now