अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के नेतृत्व में छठ महापर्व के दृष्टिगत थाना चोपन पर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न*

---Advertisement---

चोपन/सोनभद्र अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के नेतृत्व में छठ महापर्व के दृष्टिगत थाना चोपन पर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न*आज दिनांक 23.10.2025 को अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सोनभद्र श्री अनिल कुमार के नेतृत्व में थाना चोपन परिसर में आगामी छठ महापर्व के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में उप जिलाधिकारी ओबरा, नगर पंचायत अध्यक्ष चोपन, सम्भ्रान्त नागरिकगण, छठ घाट आयोजकगण एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

बैठक में आगामी छठ पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराए जाने हेतु विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं आयोजकों से प्रशासनिक सहयोग की अपील करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय द्वारा कहा गया कि छठ पर्व हमारी आस्था, अनुशासन और सामाजिक एकता का प्रतीक है, अतः इसे आपसी सद्भाव एवं भाईचारे के साथ मनाया जाए। इस अवसर पर छठ घाटों की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, गोताखोरों की तैनाती एवं सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में सभी उपस्थित लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और पर्व को शांति एवं सौहार्द के वातावरण में संपन्न कराने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now