विद्यालय में दीपावली के उपलक्ष्य में विशेष प्रार्थना सभा आयोजित

---Advertisement---

 

शक्तिनगर/सोनभद्र एनटीपीसी शक्तिनगर के आवासीय परिसर में स्थित संत जोसेफ स्कूल में दीपावली पर्व के अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन कर रामलीला की प्रस्तुति के माध्यम से मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों को छात्रों के समक्ष उपस्थापित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना नृत्य के साथ हुआ तत्पश्चात् मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन पर भाषण के माध्यम से प्रकाश डाला गया और नाट्य प्रस्तुति से जन्म से लेकर राज्याभिषेक तक के जीवनवृत्त को सारगर्भित एवं आकर्षक ढंग से संक्षिप्त रूप में प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर डॉ0 विंसेंट परेरा ने प्रकाशोत्सव दीपावली की हार्दिक बधाई देते हुए अपने वक्तव्य में कहा कि दीपावली पर्व हमें सदैव ही सत्य, मर्यादा, त्याग एवं समर्पण की उत्कट भावना को याद दिलाता है और जीवन में आत्मसात् कर अपना व्यक्तिगत एवं समाज के पुनर्निर्माण हेतु प्रेरित करता है। हमें यह पर्व सादगी, शालीनता एवं सुरक्षित ढंग से मनाना चाहिए और ईश्वर से जगतकल्याण की प्रार्थना करनी चाहिए। कार्यक्रम में समस्त शिक्षकगण, कर्मचारीगण सहित छात्र उपस्थित रहे। प्रार्थना सभा में छात्रों आराध्या, आन्या, सान्वी, नैंसी, आशीष, अभिनव, सात्विक एवं अन्य के साथ शिक्षक टाइटस क्रस्टा का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम कक्षाध्यापिका शशिप्रभा के संयोजन में संपन्न हुआ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now