हिंडाल्को रेनुसागर ग्रामीण विकास विभाग द्वारा सब्जी बीज वितरण कार्यक्रम संपन्न

---Advertisement---

 

अनपरा सोनभद्र | हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड, रेनुसागर के ग्रामीण विकास विभाग द्वारा किसानों के सतत् कृषि विकास एवं आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सब्जी बीज वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रेनुसागर के आसपास के कई गाँवों से आए हुए स्वंय सहायता समूह की महिलाओं को सब्जी बीज जैसे पालक, मूली, धनिया, फलगोभी, पत्तागोभी, टमाटर ,गाजर और बैगन के बीज वितरित किए गए।
कार्यक्रम के दौरान हिन्डाल्को रेनुसागर के प्रमुख, नगर प्रशासन विभाग कर्नल सुरेश नारायणन एवं प्रमुख, सिविल विभाग सौम्य मिश्रा ने संयुक्त रूप से ग्रामीण विकास की दिशा में इस पहल की सराहना की ।वही समूह के महिलाओं से सब्जी उत्पादन व उर्पाजन के बारे में चर्चा की। बीजों के उपयोग, खेत की तैयारी, और उन्नत कृषि तकनीकों के बारे में भी जागरूक किया। साथ ही जैविक खेती पर भी चर्चा की गई। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने के लिये सीएसआर रेनुसागर की भूमिका सराहनीय है। वही लाभार्थी महिलाओं ने उन्हें बताया कि सब्जी उत्पादन कर बाजार में बेचकर अपना पारिवारिक दायित्व निभा रही है व प्रतिदिन लगभग 300 रु. -400 रु. अर्जित कर लेती है, जिससे वे अपनी आर्थिक स्थिति व्यवस्थित करते हुए अपने बच्चों को शिक्षित कर रही है। समूह के महिलाओं ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि समय पर गुणवत्तापूर्ण बीज मिलना उनके लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा।
कार्यक्रम का संचालन कर रहे हिंडाल्को रेनुसागर के ग्रामीण विकास प्रमुख संजीव श्रीवास्तव ने कहा“हमारा उद्देश्य सिर्फ बीज वितरण नहीं, बल्कि किसानों के जीवन स्तर में स्थायी सुधार लाना है। हम आगे भी ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्य करते रहेंगे। इस अवसर पर पवन यादव ईआर विभाग एवं सुनील पुजारी ईएंडआई विभाग की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यकम को सफल बनाने में, राजनाथ यादव, सुनीता शर्मा, आशा तिवारी एवं रेखा का सहयोग सरहनीय रहा।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now