अनपरा/सोनभद्र आगामी त्योहार दीपावली छठ को लेकर अमित कुमार ने अनपरा थाना परिसर मे किया पीस कमेटी का मीटिंग। पिपरी क्षेत्राधिकारी अमित कुमार ने अनपरा थाना परिसर मे संभ्रांत लोगो, जनप्रतिनिधि सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि, व्यापार मंडल के साथ मीटिंग कर दीपावली एवं छठ पूजा के अवसर पर शांति बनाए रखने, सार्वजनिक व्यवस्था सुनिश्चित करने और अनियंत्रित गतिविधियों से बचने हेतु निर्देश साझा किए गए। पटाखे बेचने वालों को सुरक्षा निर्देश, लाइसेंस नियम समय सीमा एवं सार्वजनिक सुरक्षा उपायों के बारे में बताया गया।
अमित कुमार ने बताया कि इन बैठकों का उद्देश्य नागरिकों, व्यापारियों और स्थानीय समूहों को सक्रिय रूप से सुरक्षा, जागरूकता और सहयोग की दिशा में जोड़ना है ताकि आगामी त्योहार सभी के लिए सुचारू और सुरक्षित रूप से मनाए जा सके। इस अवसर पर अनपरा एसएचओ बृजेश सिंह,रेनुसागर चौकी इंचार्ज संतोष सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

