ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत

---Advertisement---

सत्यपाल सिंह,,,म्योरपुर,

म्योरपुर थाना क्षेत्र के रासपहरी गांव में बीजपुर मुर्धवा मार्ग पर पाल निवास के समीप मंगलवार की देर शाम तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। वहीं घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना प्रभारी कमल नयन दूबे ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु दुद्धि भेज दिया। बताया गया कि बाइक सवार युवक रेणुकूट की ओर से आ रहे थे तभी विपरीत दिशा से आ रही ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी भेज दिया। वही मृतक के परिजनों में मौत की सूचना मिलते ही कोहराम मच गया। दोनों युवकों की पहचान म्योरपुर थाना क्षेत्र के पड़री ग्राम पंचायत के कमरीडांड टोला के निवासी इंद्रराज 18 वर्ष पुत्र स्व० शिवसागर और देवेन्द्र 22 वर्ष पुत्र सतेश यादव के रुप में हुई। परिजनों के मुताबिक मोबाइल गुम हो जाने के बाद सिम बंद कराने के लिए रेणुकूट गये थे वहीं से वापस आते समय रासपहरी गांव के समीप हादसे का शिकार हो गये।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now