धूमधाम से मनाया गया दशहरा पर्व,धू-धू कर जला अहंकारी रावण

---Advertisement---

 

सत्यपाल सिंह,,,,म्योरपुर/सोनभद्र। विजयादशमी का पर्व क्षेत्र में बड़े ही हर्षोल्लास और परंपरागत उत्साह के साथ मनाया गया। खेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। रावण के विशाल पुतलें का दहन होते ही पूरा वातावरण जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा पुतला दहन के साथ ही आकर्षक आतिशबाजी ने आकाश को रोशन कर दिया। बच्चों ने रंग-बिरंगे पटाखों का खूब आनंद लिया, वहीं महिलाओं और बुजुर्गों ने भी इस पर्व को धार्मिक आस्था और उल्लास के साथ मनाया।रामलीला मंचन में भगवान श्रीराम और रावण युद्ध का दृश्य मंचित किया गया। श्रीराम द्वारा रावण वध का दृश्य होते ही दर्शकों ने तालियों और जयकारों से पूरा वातावरण गूंजा दिया।इस अवसर पर उपस्थित स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने लोगों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें यह संदेश देता है कि चाहे बुराई कितनी ही बलवान क्यों न हो, अंत में अच्छाई की ही विजय होती है। अधिकारियों ने लोगों से समाज में व्याप्त बुराइयों, नशा, भ्रष्टाचार और अंधविश्वास जैसी कुरीतियों को मिटाने का संकल्प लेने की अपील की।वहीं जनप्रतिनिधियों ने कहा कि दशहरा का पर्व केवल धार्मिक ही नहीं बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है, जो हमें सत्य, धर्म और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।कार्यक्रम के सफल आयोजन में रामलीला कमेटी, पुलिस प्रशासन और स्थानीय युवाओं की सराहनीय भूमिका रही।इस दौरान उपाध्यक्ष एससी एसटी आयोग के उपाध्यक्ष जीतसिंह खरवार,,पन्नालाल जायसवाल,सोनबच्चा अग्रहरि, थानाध्यक्ष कमल नयन दूबे,हरदीप सिंह, जितेन्द्र गुप्ता,दीपक सिंह,महेश कुमार,राहुल जायसवाल,ब्रह्मदेव तिवारी,सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now