म्योरपुर में नवरात्रि पर हुआ डांडिया नृत्य का कार्यक्रम, झूमे लोग

---Advertisement---

 

सत्यपाल सिंह,,,म्योरपुर। शारदीय नवरात्रि उत्सव के अवसर पर कस्बे में बुधवार की रात भव्य डांडिया एवं गरबा नृत्य की प्रतियोगिता आयोजित की गयी। कार्यक्रम में एससी-एसटी आयोग के उपाध्यक्ष जीतसिंह खरवार, पूर्व दुद्धी विधानसभा प्रत्याशी भाजपा श्रवण गोड़ मौजूद रहे। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे युवतियों और बच्चियों ने बालीवुड गानों और डांडिया की ताल पर देर रात तक जमकर झूमकर श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम की शुरुआत में आयोजकों द्वारा कार्यक्रम में आए अतिथियों को स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके बाद जैसे ही डांडिया की धुन बजी, वैसे ही पूरा पंडाल नृत्यरत हो उठा। पारंपरिक वेशभूषा में सजी युवतियां और बच्चियों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में छोटे-बड़े सभी वर्ग के लोग शामिल हुए। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक डांडिया नृत्य का आनंद लेते देखे गए। आयोजन स्थल पर आकर्षक प्रकाश सज्जा और रंगीन झिलमिलाहट ने वातावरण को और भी मनमोहक बना दिया।

कार्यक्रम के दौरान लोगों ने धार्मिक उत्साह के साथ गरबा एवं डांडिया खेलकर माँ दुर्गा से सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में आए अतिथियों का कहना था कि ऐसे आयोजन न केवल धार्मिक परंपराओं को जीवित रखते हैं बल्कि सामाजिक समरसता और आपसी सौहार्द भी बढ़ाते हैं।इस मौके पर पन्नालाल जायसवाल,सोनबच्चा अग्रहरि, थानाध्यक्ष कमल नयन दूबे,हरदीप सिंह, जितेन्द्र गुप्ता,अमरकेश सिंह, सुजीत अग्रहरि,अवर अभियंता विद्युत विभाग महेश कुमार,गणेश जायसवाल,राहुल जायसवाल,अजीत सिंह,प्रिंस अग्रहरि,रामाशंकर गुप्ता,सुरज अग्रहरी, अवधेश सिंह, आशुतोष चतुर्वेदी,स्वास्तिक चतुर्वेदी,रितुराज सिंह, सुनील अग्रहरी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now