रेणुकूट दशहरा उत्सव में आतिशबाजी हादसा, चार लोग झुलसे

---Advertisement---

 

सोनभद्र/रेणुकूट। स्थानीय रामलीला मैदान में गुरुवार की शाम रावण दहन कार्यक्रम के बाद आयोजित आतिशबाजी के दौरान बड़ा हादसा हो गया। शाम लगभग 6:50 बजे हुए इस हादसे में स्काई शॉट पटाखा अचानक तकनीकी गड़बड़ी के कारण भीड़ के बीच जाकर फट गया। चिंगारी और आग की लपटों की चपेट में आने से चार लोग झुलस गए। घटना के बाद तत्काल घायलों को हिंडाल्को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। घायलों में विनय गुप्ता, निवासी, हिंडाल्को कॉलोनी,विनोद कुमार पांडेय, निवासी हिंडाल्को कॉलोनी

जयचंद, निवासी- पद्मिनी होटल के पास, चुन्नी देवी, निवासी पद्मिनी होटल के पास शामिल हैँl घटना के बाद समाजसेवी विजय प्रताप सिंह भी अस्पताल पहुंचे और सभी घायलों का हालचाल लिया। उन्होंने अस्पताल कर्मियों से घायलों के उचित इलाज में लापरवाही न बरतने की हिदायत दी।

चौकी प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि आतिशबाजी के दौरान पटाखा फूटकर दर्शकों की ओर चला गया था, जिससे चार लोग मामूली रूप से झुलस गए। सभी का उपचार कर छुट्टी दे दी गई है।

स्थानीय नागरिकों ने आतिशबाजी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए प्रशासन से भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं से बचाव के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now