सत्यपाल सिंह,,,म्योरपुर।सोनभद्र शारदीय नवरात्र के अवसर पर ग्राम म्योरपुर में सप्तमी के दिन मां दुर्गा की प्रतिमा का स्थापना समारोह बड़े ही धूमधाम और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। सुबह से ही श्रद्धालु कलश यात्रा में शामिल होकर कस्बे के विभिन्न मार्गों से होते हुए जटखैर नदी से जल उठाकर दुर्गा पंडाल पहुंचे।कलश यात्रा में 501 महिलाएं और बालिकाएं शामिल हुई।जय माता दी के गगनभेदी नारों और ढोल-नगाड़ों की गूंज से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।कलश यात्रा के उपरांत वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना की गई।
इस दौरान महिलाओं ने मंगलगीत गाए और श्रद्धालुओं ने मां के जयकारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया।कार्यक्रम में शाम को भजन-कीर्तन और आरती का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए।मूर्ति स्थापना के मौके पर म्योरपुर क्षेत्र में पूरे दिन मेले जैसा उत्सव का माहौल रहा। बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग सभी उत्साह के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए।इस दौरान दीपक सिंह,दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता,आलोक अग्रहरि, रामाशंकर गुप्ता, राहुल जायसवाल, अजीत चंदेल, विरेन्द्र सोनी, अमित रावत सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।

