पिपरी से दीपू तिवारी की खास रिपोर्ट
(पिपरी सोनभद)
स्थानीय पुलिस द्वारा सोमवार को राजकीय इंटर कॉलेज पिपरी का दौरा किया गया। पिपरी प्रभारी निरीक्षक सत्येंन्द कुमार राय द्वारा अध्यापको और छात्र-छात्राओं को सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
बताया गया कि जीवन में सफल होने के लिए अपने लक्ष्य को पहले से तय करें की हमको क्या करना है, उसके अनुसार हमें अपनी लक्ष्य के लिए हर स्थिति परिस्थिति से जूझ कर भी दृढ़ संकल्प से भटकना नहीं चाहिए, तब जीवन में अवश्य सफलता मिलती है। वहीं छात्राओं व महिलाओ के लिए घरेलू हिंसा, छीटा कसी अथवा किसी के द्वारा बार बार पीछा या फोन किए जाने पर बेझिझक 1090 या 112 पर सूचना दें। दुर्घटना/इमरजेंसी के समय पर 108 पर फोन कर सूचना दे सकते हैं। त्वरित कार्रवाई की जाएगी। अगर आप के घर के आसपास कोई पीड़ित या किसी को मदद की जरूरत हो तो बेहिचक आप महिला हेल्प डेस्क पुलिस के पास आकर अपनी शिकायत दर्ज कराकर तुरंत पुलिस की मदद ले सकती हैं। आप की गोपनियता बरकरार रखी जाएगी। साइबर फ्राड व डिजिटल अरेस्ट आदि के बारे में भी विस्तृत रूप से बताया गया की ऐसी परिस्थिति में घबराने व डरने की जरूरत नहीं है। आप तत्काल पुलिस को सूचना दें। पुलिस हर संभव मदद करेगी।
आप या आपके परिजन किसी फ़ोन काल के प्रलोभन में न आयें और न तो अपना आधार नम्बर किसी को बतायें और न ही ओटीपी बताएं नही तो आप के खातों से रकम निकासी किया जा सकता है। बैंक या कोई सरकारी लाभ का वेरिफिकेशन फोन पर नही किया जाता। मौके पर किया जाता है।

