सोनभद्र- डाला नगर पंचायत में जब से नए अधिशासी अधिकारी (ईओ) ने कार्यभार संभाला है, तब से उनके कामकाज के तरीकों को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ईओ पर मनमानी करने, अपने पद का दुरुपयोग करने और अपने सजातीय लोगों को तरजीह देने का आरोप लगाया गया है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, ईओ अपने पदभार संभालने के बाद से हमेशा अपने खास लोगों के साथ ही वार्डों में घूमते रहते हैं। उन पर आरोप है कि वे विकास कार्यों की जानकारी किसी को नहीं देते और सभी फैसले अपनी मनमर्जी से लेते हैं। इस वजह से नगर पंचायत में पारदर्शिता की कमी आ गई है।
इस मामले में चहेते ठेकेदार की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। ये ठेकेदार सदस्यों को लगातार भड़का रहे हैं और ईओ की टीम में शामिल होने के लिए उकसा रहे हैं। ये ठेकेदार खुलेआम कहते हैं कि “ईओ साहब की बहुत तगड़ी पकड़ है।” यह भी आरोप है कि ईओ और उनके करीबी लोग जानबूझकर अफवाहें फैला रहे हैं, जिससे नगर पंचायत का माहौल खराब हो रहा है।
डाला नगर पंचायत में मनमानी का आरोप: ईओ और ठेकेदारों के गठजोड़ से बढ़ी गुटबाजी
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Monday, September 29, 2025 3:25 PM
---Advertisement---

