म्योरपुर में डॉक्टर लाल पैथ लैब्स के सैंपल कलेक्शन सेंटर का शुभारंभ

---Advertisement---

 

सत्यपाल सिंह,,,,,म्योरपुर/सोनभद्र

रविवार को म्योरपुर क्षेत्र में डॉक्टर लाल पैथ लैब्स की सैंपल कलेक्शन सेंटर का शुभारंभ ग्राम प्रधान म्योरपुर संगीता गणेश जायसवाल ने फीता काटकर किया। शुभारंभ के साथ ही क्षेत्र में लोगों में खुशी का माहौल देखा गया। ग्रामीणों ने कहा कि अब ब्लड टेस्ट और अन्य जांच के लिए दूर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। फ्रेंचाइजी के प्रोपराइटर ऋतुराज ने बताया कि यहां ब्लड से संबंधित सभी प्रकार की जांच के लिए सैंपल कलेक्शन सेंटर के माध्यम से रिपोर्ट समय पर उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि डॉक्टर लाल पैथ लैब्स का रिपोर्ट देशभर में कहीं भी मान्य होता है, जिससे मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श लेने में सुविधा होगी। ग्रामीण क्षेत्र के लिए यह लैब और सेंटर बड़ी सौगात साबित होगा।उद्घाटन अवसर पर लालता प्रसाद जायसवाल, अमरकेस सिंह, राहुल साहनी उर्फ आर.के. पैथोलॉजी, जितेंद्र गुप्ता, डॉ. संजीव बिंद, डॉ. लाल जी, दीपक सिंह, सुजीत अग्रहरी, रवि, महेंद्र प्रताप समेत तमाम लोग मौजूद रहे। लोगों ने फ्रेंचाइजी और सेंटर खुलने पर प्रसन्नता जताई।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now