शक्तिनगर  कंटेनर से टक्कर के बाद दो बाइक सवार की दर्दनाक मौत।

---Advertisement---

शक्तिनगर/सोनभद्र   कंटेनर से टक्कर के बाद दो बाइक सवार की दर्दनाक मौत। शक्तिनगर में एक सड़क हादसे में दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। शक्तिनगर-वाराणसी मुख्य मार्ग पर रात लगभग दस बजे प्राइवेट बस स्टैंड के पास बाइक और कंटेनर के बीच जोरदार टक्कर हुई। सूचना मिलने पर शक्तिनगर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एनटीपीसी संजीवनी चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान राहुल (लगभग 20 वर्ष) पुत्र लक्ष्मण प्रसाद और श्याम सुंदर (लगभग 25 वर्ष) पुत्र राधेश्याम के रूप में हुई है। दोनों बड़वानी बिना के निवासी थे। पुलिस ने दोनों शवों को एनटीपीसी संजीवनी चिकित्सालय के शवगृह में रखवा दिया है।शक्तिनगर थाना प्रभारी राम दरस राम ने बताया कि मृतकों के शवों का पंचनामा दुद्धी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now