सोनभद्र: पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्दशन में “मिशन शक्ति फेज 5.0″के अन्तर्गत महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं न्याय दिलाने की दिशा में एक और मजबूत कदम आज महिला थाना रॉबर्ट्सगंज द्वारा उठाया गया। महिला थानाध्यक्ष सविता सरोज के कुशल नेतृत्व में आज परिवार परामर्श केन्द्र में कुल 08 प्रकरणों की सुनवाई की गई। इन प्रकरणों में महिला-पुरुषों के बीच उत्पन्न पारिवारिक विवादों को सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझाने का प्रयास किया गया।
पति-पत्नी, पिता-पुत्र अथवा परिवार के अन्य सदस्यों के बीच आपसी विवाद को तूल देने के बजाय रिश्तों पर जमी बर्फ को पिघलाकर प्रेम की चासनी में घोला जाएगा। यहां सप्ताह भर पारिवारिक विवाद से संबंधित आने वाली शिकायतों का संग्रह किया जाएगा। रविवार के दिन दोनों पक्षों को बुलाकर सुलह-समझौते के आधार पर मामले को हल कराने की कोशिश होगी
*सुलह कराने के लिए मिलते हैं मौके* :

महिला थाना प्रभारी सविता सरोज ने बताया कि परिवार को टूटने से बचाने के लिए पुलिस परिवार परामर्श केंद्र पर दोनों पक्षों को सुलह कराने मौका दिया जाता है। यहां काउंसिलिग के बाद भी बात नहीं बनती है तो पीड़ित पक्ष की अपेक्षा व मामले की गंभीरता के अनुसार कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
प्रत्येक रविवार को होगा आयोजन-
महिला थाना प्रभारी सविता सरोज ने बताया कि आपसी विवाद को प्रत्येक रविवार को सुलझाया जाएगा। इस दिन समय समय पर अपर पुलिस अधीक्षक,नगर के क्षेत्राधिकारी समेत अन्य न्यायिक व प्रशासनिक अधिकारियों को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित भी किया जाता है
परिवार परामर्श केंद्र का मुख्य उद्देश्य है — *”विवाद नहीं, समाधान”*। यदि आपके जीवन में भी कोई पारिवारिक या वैवाहिक विवाद उत्पन्न हो रहा है, तो घबराएं नहीं — महिला थाना रॉबर्ट्सगंज आपके साथ है।

