सदर विधायक ने दिव्यागजनों को वितरित किए आवश्यक उपकरण

---Advertisement---

 

कोन संवाददाता(जयदीप गुप्ता)।

कोन। सेवा पखवाड़ा अभियान अंतर्गत सदर विधायक भूपेश चौबे ने शनिवार को विकास खंड कोन के मोहिउद्दीनपुर गांव स्थित गैवंती देवी इंटर कालेज में दिव्यागजनों को आवश्यक उपकरण वितरित की जिसमें दिव्यांगजनो को 40 ट्राई साइकिल,12 व्हील चेयर,10 कान मशीन,5 स्मार्ट फोन व 15 जोड़ी ट्राई साइकिल दिया गया।वही सामग्री पाते ही दिव्यागजनों में काफी खुशी माहौल रहा। सदर विधायक ने कहा कि दिव्यागजनों को कभी हीन भावना से नहीं देखना चाहिए आज के समय में दिव्यागंजन कई क्षेत्रों में अच्छा काम कर देश का नाम रौशन कर रहे है वही उन्हें उपकरण मिलने से कई कार्य उनके लिए सुगम हो जाएंगे इससे उनकी प्रगति को मदद मिलेगी साथ ही विधायक ने सरकार की तमाम योजनाओं की जानकारी भी उपस्थित लोगों को दी।जिला दिव्यागंजन सशक्तिकरण अधिकारी विद्या देवी ने कहा कि केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार की ओर से संचालित योजनाओं का लाभ पात्र दिव्यगजनो को दिलाया जा रहा है उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार भी कराया जा रहा है।इस मौके पर खंड बिकास अधिकारी जितेंद्र नाथ दुबे,कोन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शशांक मिश्रा, एडियो समाज कल्याण,दिव्यागंजन समाज कल्याण के सुयश शुक्ल,कोन मंडल मंत्री सूर्यभान सिंह,सुनील जायसवाल,श्रवण जायसवाल,संतोष पासवान समेत दर्जनों कार्यकर्ता व विभागीय लोग मौजूद रहें।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment