जनपद सोनभद्र के अनपरा में नवसृजित नगर पंचायत अनपरा में धन स्वीकृत कर काम चालू कराया जाए :- श्री संजीव कुमार सिंह

By:

On: Monday, October 26, 2020 5:42 PM

---Advertisement---

जनपद सोनभद्र के अनपरा में नवसृजित नगर पंचायत अनपरा में धन स्वीकृत कर काम चालू करने की मांग करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष एवम अनपरा जन विकास मंच के संयोजक श्री संजीव कुमार सिंह ने की।
उन्होंने अनपरा में क्राइम जासूस के प्रधान संपादक से बात करते हुए बताया कि इस बर्ष अनपरा नगर पंचायत का गठन के पश्चात अप्रैल माह में नवसृजित नगर पंचायत अनपरा में अधिशासी अधिकारी की भी नियुक्ति कर दी गयी है पर धन स्वीकृति न होने के कारण किसी भी प्रकार का काम नही हो पा रहा है ।

ग्राम प्रधान का कार्यकाल समाप्त होने के कारण नगर में साफ सफाई ,बिगड़े हैंड पंप की मुरम्मत जैसा कार्य बाधित है और इस त्यौहार के सीजन में जगह जगह कचड़ों का अम्बार लगा हुआ है । अतःश्री संजीव कुमार सिंह द्वारा जिलाधिकारी सोनभद्र तथा मुख्यमंत्री श्री आदित्यनाथ को पत्र लिख कर नवसृजित नगर पंचायत अनपरा में कर्मचारियों की नियुक्ति करने की एवम बाधित सार्वजनिक कार्यो के लिए धन आवंटित किया जाए ताकि इन त्यौहारों मे यहाँ की जनता को मूलभूत सुविधाएं मिल सके ।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment