Duddhi::करंट लगने से 52 वर्षीय वृद्धा की मौत
दुद्धी(रवि सिंह)सोनभद्र:स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम निमियाडीह में शनिवार की दोपहर 11 बजे बिजली करंट की चपेट में आने से वृद्धा महिला की मौत हो गयी।मिली जानकारी के अनुसार निमियाडीह निवासी 52 वर्षीय फातिमा बेगम पत्नी स्वर्गी रफ़ायत अली बिजली आने के बाद अपने घर में लगे वाटर टुल्लू पम्प को चालू करने के लिए जैसे ही गई कि कटे तार के टच में आगाई ।जिससे उसकी मौत हो गयी वहीं घटना की जानकारी दुद्धी थाने को दी गयी। सुचना पाकर घटना स्थल पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु सामुदायिक स्वास्थ केंद्र भेज दिया एवं अग्रिम कार्यवाई में जुटी।

