सपा की मासिक बैठक संपन्न
बैठक में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाजपा एवं बसपा छोड़ सपा की सदस्यता ग्रहण किया
सोनभद्र:श्री मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय गौरव दुबे के निधन पर शोक सभा की गई l आज दिनांक 3 अक्टूबर 2020 को समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक जिला पार्टी कार्यालय पर की गई l बैठक की अध्यक्षता पार्टी जिला अध्यक्ष विजय यादव ने किया और संचालन जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी ने किया l बैठक में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाजपा एवं बसपा छोड़कर समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी में आस्था रखते हुए और उनकी विकास नीतियों को देखते हुए समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण किए l सदस्यता ग्रहण करने वालों को सपा जिला अध्यक्ष विजय यादव ने माला पहनाकर स्वागत किया l बैठक को संबोधित करते हुए सपा जिला अध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी आज से लगकर स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव में लग जाए और आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए घर-घर जाकर वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का काम करें जिससे समाजवादी पार्टी के संगठन को अधिक से अधिक मजबूती मिल सके l कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है कि गांव गांव भ्रमण कर जनता के दु:ख-दर्द को सुनने और जानने का काम करें l आम जनता की समस्याओं को सुनते हुए उनकी समस्याओं का निस्तारण कराने का काम करें l यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में पूरे प्रदेश में बेटियों के साथहो रहे हैवानियत किसान विरोधी बिल् ऐतिहासिक बेरोजगारी सत्ता के विरुद्ध बोलने वाले का दमन, समाजवादी पार्टी सहित विपक्ष के कार्यकर्ताओं का दमन सहित भयंकर अपराध एवं बद से बदतर होती कानून व्यवस्था का समाजवादी पार्टी हमेशा विरोध करती रहेगी l प्रदेश के मुखिया की भाषा का आसंवैधानिक है l भाजपा और उसके नेता ने जो वादा जनता से किया था उन वादों के विपरीत लगातार किसान, व्यापारी, नौजवान,अधिवक्ता, महिलाओं, बच्चियों सब का शोषण किया जा रहा है l समाजवादी पार्टी प्रदेश की जनता के साथ खड़ी है l हमारे मुखिया माननीय श्री अखिलेश यादव जी व प्रांतीय अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल जी के आदेश पर समाजवादी पार्टी पिछड़ों शोषितो की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है l पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने कहा कि प्रदेश सरकार व सत्तासीन के अधिकारी शपथ के विपरीत कार्य ना करें l अन्यथा समाजवादी पार्टी कड़ा जवाब देने के लिए तैयार है l भाजपा राज में युवाओं का भविष्य खतरे में है l भाजपा सरकार में यह कैसी विडंबना है कि न्याय के लिए अपनी आवाज उठाने पर युवाओं पर लाठियां भागी जा रही हैं l व्यापारी पर तमाम बंदिशे लगा दी जाती हैं l अब अधिवक्ताओं को भाजपा शासन में सबसे ज्यादा अपमानित किया है l पूर्व विधायक रमेश चंद्र दुबे ने कहा कि प्रदेश की जनता ने भाजपा सरकार की नफरत और समाज को बांटने वाली नीतियों से भारी आक्रोश है l जनता का हर वर्ग भाजपा सरकार की वादाखिलाफी का शिकार है l किसान श्रमिक व युवा आंदोलन की राह पर है l भाजपा सरकार में कोई वर्ग सुरक्षित नहीं है l
बैठक के अंत में श्री मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय गौतम दुबे के निधन पर शोक सभा की गई और श्रद्धांजलि सभा की गई और ईश्वर से प्रार्थना किया गया कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे एवं इस दु:ख की घड़ी में उनके परिवार को सहन शक्ति प्रदान करें l समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप से दिवाकर सिंह संग्राम सिंह विजय शंकर खरवार अजय कुमार विजय गुप्ता दिनेश शर्मा सत्यप्रकाश आदि के साथ दर्जनों लोगों ने सपा की सदस्यता ग्रहण किया l बैठक में मुख्य रूप से मोहम्मद सईद कुरैशी राम निहोर यादव अनिल कुमार यादव रमेश यादव रामप्यारे सिंह पटेल निर्मल, कुमारी मंदाकिनी पांडे अनिल प्रधान महफूज आलम जुबेर आलम सदर ब्लॉक अध्यक्ष अशोक पटेल कामरान खान रामसेवक यादव हिदायतुल्लाह कुमारी निधि पांडे ओम प्रकाश त्रिपाठी राधा सिंह इंजीनियर अजीत कुमार और सूरज मिश्रा सुरेश कुशवाहा बबलू यादव शंभू सिंह इरफान खान प्रमोद यादव अनवर कुरेशी सुरेश प्रदीप कनोजिया अमरजीत यादव विपिन कश्यप संतोष यादव पिंटू यादव मुकेश यादव विनोद त्रिपाठी कमलेश यादव विजय अग्रहरी लक्ष्मण चंद्रवंशी नागेंद्र यादव भारती राम सजीवन यादव हरिशंकर विश्वकर्मा प्रदीप मोमिन सारी सूरज चौरसिया पाठक गोविंद यादव कुशल सिंह अंकित राठौर राजेश राज नारायण भारती कमलापति और अरुण कुमार दिनेश कुमार राजेंद्र पांडे जी मुकेश कुमार मोनू और महेश चंद्र प्रकाश चंद्र सुभाष चंद्र उदय निर्माण रामजी खरवार भागवत शेरों का शेर और दिनेश चेरो खरवार अनवर कुरेशी ओमप्रकाश हरकेश दीपक मोर सुनील कुमार मुकेश कुमार मुकेश कुमार शैलेश कुमार जितेंद्र इंद्रजीत संजय मिश्रा घनश्याम मनीष शर्माहरिवंश मोर शिवमंगल सोहन सिंह सूर्य प्रकाश पंकज शर्मा सूरज शर्मा अजीत गुप्ता अखिलेश गुप्ता विकास गुप्ता
अविनाश गुप्ता शैलेश गुप्ता राजीव राय अजीत सिंह सुरेंद्र मोर दिलशाद दिल्लगी शर्मा सुनील मौर्या वीरेंद्र नागेंद्र अजीत कनौजिया राम यादव अशोक कुमार आशीष पीयूष यादव मोनू पति राजेश पांडे अरविंद सुनील अजीम दीपक साहिल धीरेंद्र चौबे मनोज कुमार जसवंत राजनारायण भारती सुरेंद्र यादव मुमताज नंदकुमार इलियास सूर्यमणि मुकेश मौर्य सोनू धीरेंद्र प्रताप सचिन पटेल आदि लोगों के साथ सैकड़ों पता पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे

