बाउली में डूबने से किशोर की मौत

By:

On: Saturday, October 3, 2020 1:57 AM

---Advertisement---

बाउली में डूबने से किशोर की मौत

म्योरपुर(सत्य पाल सिंह)थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत डडिहरा में शुक्रवार की दोपहर बाउली में नहाते समय डूबने से किशोर की मौत हो गई। घटना से गांव में मातम पसर गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार डडिहरा गांव निवासी बुधई यादव का 14 वर्षीय पुत्र सुभाष गांव के कुछ लड़कों के साथ शुक्रवार की दोपहर बाउली में नहाने गया था। नहाते समय उसका पैर फिसला और वह गहरे पानी में चला गया। इस वाकये से बच्चों में अफरा-तफरी मच गई और घटना की सूचना उसके परिजनों को दी। परिजन कुछ ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे। जब तक उसे बाउली से निकाला जाता मौत हो गई। प्रधान मेवा लाल ने बताया कि उपनिरीक्षक मिट्टू प्रसाद ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now