बिग ब्रेकिंग::हाथरस के एसपी विक्रांत वीर समेत 5पुलिस कर्मी निलंबित

By:

On: Friday, October 2, 2020 3:52 PM

---Advertisement---

बिग ब्रेकिंग:हाथरस केस में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई, एसपी समेत पांच पुलिसकर्मी निलंबित

*लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने हाथरस में मृत युवती के मामले में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई करते हुए हाथरस के एसपी विक्रांत वीर समेत पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। हाथरस केस के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआइटी) की प्राथमिक जांच रिपोर्ट के आधार पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह फैसला किया है। इसके साथ ही वादी प्रतिवादी सभी लोगों के नारको पॉलीग्राफ और नार्को टेस्ट भी कराए जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्राथमिक जांच रिपोर्ट के आधार पर मौजूदा एसपी विक्रांत वीर, डीएसपी राम शब्द, प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार वर्मा, वरिष्ठ उप निरीक्षक जगवीर सिंह और हेड

मुहर्रिर महेश पाल के खिलाफ कार्रवाई करते हुए निलंबित करने का निर्देश दिया है। एसपी विक्रांत वीर की जगह एसपी शामली विनीत जायसवाल को हाथरस का नया एसपी नियुक्त किया गया है। नित्यानंद राय को शामली का एसपी बनाया गया है। नित्यानंद रायबरेली में एडीशनल एसपी के पद पर कार्यरत थे

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now