ब्रेकिंग:जिले में कोरोना का वार,पहुँचा 2900 के पार,46नए मामले
सोनभद्र : जिले में कोरोना का कहर जारी है। हालांकि स्वस्थ होने वाले संक्रमितों की संख्या भी
कम नहीं है। जनपद में 40 संक्रमित स्वस्थ होकर घर गए। वहीं इस दिन 46लोगों की रिपोर्ट कोरोना
पाजिटिव आई है। स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 2581 हो गई है जबकि कुल संक्रमितों की तादाद 2910 है। जिले में एक्टिव केस 251 हैं।
मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एसके उपाध्याय ने लोगों से शारीरिक दूरी बनाकर कार्य करने व मास्क पहनने की अपील की है।

