सर्प के काटने से एक वृद्ध व्यक्ति की मौत,दो महिलाएं घायल
घोरावल(पी डी)सोनभद्र: स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के कम्हरिया गांव में बुधवार को सर्प ने एक वृद्ध व्यक्ति को डस लिया जिससे उनकी मौत हो गई। इसके अलावा क्षेत्र के अलग-अलग दो स्थानों पर दो महिलाएं अचेत होरी गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक करीबरांव ग्राम पंचायत के कम्हरिया गांव निवासी सत्यदेव मिश्रा (65) बुधवार को अपने खेत पर फसलों की देखभाल करने गए थे। जहां एक विषैले सांप ने सत्यदेव को डस लिया, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई। मौके पर पहुंचे स्वजन उन्हें अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
संजू (22) निवासी ख़िरीहटा को मंगलवार रात सोते समय बिस्तर पर चढ़कर एक सांप ने संजू की गर्दन में डस लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई।वहीं मंगलवार रात गीता (30) निवासी कोल्डिहा को सोते समय पैर में सांप ने डस लिया, जिससे वह अचेत हो गई। दोनों महिलाओं को ख़िरीहटा गांव में जड़ी बूटियों से उपचार करने वाले निःशुल्क वैद्य देवधारी के यहां भर्ती कराया गया।उपचार के बाद दोनों की तबीयत में सुधार बताया गया।

