साक्षी मिश्रा व चंद्र प्रकाश यादव ने आईई आरटी प्रवेश परीक्षा पास कर किया तहसील का नाम रोशन

By:

On: Wednesday, September 30, 2020 1:43 AM

---Advertisement---

साक्षी मिश्रा व चंद्र प्रकाश यादव ने आईई आरटी प्रवेश परीक्षा पास कर किया तहसील का नाम रोशन

घोरावल(पी डी)सोनभद्र:घोरावल क्षेत्र के दो लोगों ने आईईआरटी की प्रवेश परीक्षा पास कर इलाके का नाम रोशन किया है।घोरावल के अशोक मिश्रा की पुत्री साक्षी मिश्रा ने भारतीय इंटर कॉलेज घोरावल से हाईस्कूल व इंटर की पढ़ाई की है। हाईस्कूल में साक्षी को 83.70% और इंटरमीडिएट में 83.50% अंक प्राप्त करने वाली साक्षी ने आईईआरटी की प्रवेश परीक्षा में सामान्य वर्ग में 241 वां रैंक हासिल किया है।उनका लक्ष्य इंजीनियर बनने का है।वहीं हिरनखुड़ी निवासी चंद्रप्रकाश यादव के पिता किसान हैं और माता गृहिणी हैं।

शिवधनी के पुत्र चंद्रप्रकाश ने हाईस्कूल 83.50% अंकों के साथ अवधनारायण तिवारी इंटर कॉलेज घुवास से और इंटरमीडिएट की परीक्षा 71.50% अंकों के साथ भारतीय इंटर कॉलेज घोरावल से उत्तीर्ण किया है। उन्हें सामान्य वर्ग में 814 वां रैंक और ओबीसी में 585 वां रैंक हासिल किया है। उनका इसी साल संयुक्त पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा में भी चयन किया गया है। वह इंजीनियर बनकर देश की सेवा करना चाहते है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now