शांति भंग की धारा में 6 का चालान

By:

On: Monday, September 28, 2020 4:32 PM

---Advertisement---

शांति भंग की धारा में 6 का चालान

घोरावल(पी डी)सोनभद्र:स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर हुए विवाद के मामलों में पुलिस ने शांति भंग की धारा में कुल 6 लोगों को चालान कर दिया। पुलिस ने बताया कि सोतिल गांव निवासी अरुण कुमार ने पड़ोस की महिला से विवाद कर लिया था। इसी तरह से औराही गांव में सरोज और उसके भाई अप्पू उर्फ कृष्णकांत ने पड़ोस में महिला से विवाद बच्चों के मामले को लेकर कर लिया। खरुआव गांव निवासी सुरेंद्र मौर्य तथा सुभाष मौर्य पानी भरने को लेकर आपस में विवाद कर लिए। इन सभी मामलों में अशांति उत्पन्न करने पर कुल छह लोगों को शांति भंग की धारा में पुलिस ने चालान कर दिया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now