बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से दो व्यक्ति घायल

By:

On: Monday, September 28, 2020 4:28 PM

---Advertisement---

बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से दो व्यक्ति घायल

घोरावल(पी डी)सोनभद्र:सोमवार की शाम स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के खुटहां गांव में बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से दो व्यक्ति घायल हो गए। जानकारी के अनुसार मिर्जापुर जिला के मड़िहान कोतवाली के राजगढ़ निवासी संदीप जायसवाल (25) पुत्र अंबिका प्रसाद बाइक पर रामसागर (45) पुत्र शिवनाथ के साथ सोमवार को कुछ सामान खरीदने घोरावल आए थे।घर वापस

लौटते समय घोरावल नगर से सटे खुटहां बाईपास मार्ग पर बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिसमें संदीप जायसवाल के कंधे मे गंभीर चोट आई। वहीं रामसागर भी मामूली रूप से घायल हो गए।दोनों को नजदीक के घोरावल सीएचसी में भर्ती कराया गया।हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने संदीप को मिर्जापुर मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now