अखण्ड भारत चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा वृक्षारोपण का कार्य सपन्न

By:

On: Sunday, September 27, 2020 11:18 AM

---Advertisement---

अखण्ड भारत चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा वृक्षारोपण का कार्य सपन्न

सुकृत(मुहम्मद सईद खां संवाददाता):अखण्ड भारत चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा पुर्व माध्यमिक विद्यालय ग्रामसभा – गौरही तथा पंचायत भवन ग्रामसभा – गौरही के परिसर में ट्रस्ट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष – प्रतापनरायन सिंह राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष- सम्मानित अरविंद , राष्ट्रीय सचिव राजकमल जिला सचिव- बृजेश मास्टर , जिला उपसचिव- रविन्द्र , निशांत जी, रमेश के द्वारा पौधरोपण कार्य किया गया। इसमें शीशम का पौधा, गोल्डमोहर का पौधा और अमरूद का पौधा लगाया गया। इस दौरान इन्होंने प्रर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक भी किया।

आपको बताते चलें कि अखण्ड भारत चैरिटेबल ट्रस्ट एक ऐसी संस्था है जो नि:शुल्क कोचिंग भी चलाती है जिससे गरीब के बच्चे भी शिक्षित होकर आगे बढ़े। ये ट्रस्ट समय समय पर नि: शुल्क स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन करती है।इस मौके पर ग्रामसभा गौरही के पंचायत मित्र- राजेश शिवपूजन सिंह, कौशल जी, डा. राजनरायन सिंह, दिने‌श कुमार मौर्य , पारसनाथ सिंह , प्रद्युम ,सुरेंद्र सिंह शिवसागर चन्दन और विकास , अभिषेक , अशोक भी उपस्थित रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now