युवा पत्रकार प्रेस क्लब उ.प्र. के विजय पटेल जिलाध्यक्ष संदीप राय बने कोषाध्यक्ष

By:

On: Sunday, September 27, 2020 10:56 AM

---Advertisement---

युवा पत्रकार प्रेस क्लब उ.प्र. के विजय पटेल जिलाध्यक्ष संदीप राय बने कोषाध्यक्ष

सोनभद्र। पत्रकारों के मान-सम्मान व हितों की रक्षा के लिए लड़ने वाले देश के अग्रणी पत्रकार संगठन युवा पत्रकार प्रेस क्लब समिति यूपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश शर्मा के निर्देश एवं प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार मिश्र के नेतृत्व में संगठन विस्तार के क्रम में जनपद सोनभद्र जिला कार्यकारिणी के गठन हेतु रविवार को सुबह 10 बजे वरिष्ठ पत्रकार रामपति पटेल की अध्यक्षता में रॉबर्ट्सगंज में जिले के पत्रकारों की एक बैठक की गई जिसमें वरिष्ठ पत्रकार विनोद मिश्रा के प्रस्ताव पर सर्वसम्मति से बीजपुर के पत्रकार विजय पटेल को जिलाध्यक्ष पद के लिए चुना गया। समिति के अन्य पदाधिकारियों में रामपति पटेल को उपाध्यक्ष, संदीप कुमार राय को कोषाध्यक्ष,विनोद मिश्रा को महामंत्री,सेराज अहमद को मंत्री,अजय कुमार को कनिष्ठ मंत्री,बुद्धिनाथ यादव को संगठन मंत्री, मनोज जायसवाल को कनिष्ठ संगठन मंत्री तथा विजेन्द्र सिंह उर्फ बग्गा सिंह को जिला मीडिया प्रभारी का दायित्व सर्वसम्मति से सौंपा गया। जिलाध्यक्ष विजय पटेल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष,प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए सभी निर्वाचित पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत बनाने, पत्रकारों के सम्मान एवं उनके अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया तथा संगठन विस्तार के लिए शीघ्र ही बैठक करने का निर्णय लिया। बैठक में जिले के तमाम पत्रकारगण उपस्थित रहे।संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश शर्मा ने सभी पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामना संदेश प्रेषित किया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now