प्रधानाध्यापकों का ऑनलाईन उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन

By:

On: Saturday, September 26, 2020 5:27 PM

---Advertisement---

प्रधानाध्यापकों का ऑनलाईन उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन

घोरावल(पी डी)सोनभद्र: घोरावल ब्लॉक के प्रधानाध्यापकों का ऑनलाईन उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी उदय चंद्र राय, के निर्देशन में हुआ। प्रथम पाली में न्याय पंचायत ईनम,ओबराडीह, तिलौली, व शाहगंज तथा द्वितीय पाली में सिरसिया ठकुराई, पुरखास व सरंगा के, प्रधानाध्यापक प्रभारी प्रधानाध्यापक ने, प्रतिभाग किया। मीटिंग में संचारी रोग ,मिशन प्रेरणा ई -पाठशाला (फेज -2) पोषण वाटिका, दीक्षा एप , सड़क सुरक्षा, छात्रों के लिए बनाए गए व्हाट्सएप्प ग्रुपों पर विभाग द्वारा प्राप्त शैक्षणिक वीडियो ,गतिविधि आधारित वीडियो, पोस्टर पहुंचाने पर चर्चा हुयी। प्रशिक्षक के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी, एस आर जी व एआरपी ने अपना योगदान दिया।खंड शिक्षा अधिकारी के द्वारा संचारी रोग बचाव के विषय में शासन से प्राप्त निर्देश दिनांक 01- 10 20 20, से, 20,-10 -2020 तक के क्रियाविधियों पर विस्तृत चर्चा की।उन्होंने बताया कि अभिभावक अध्यापक व्हाट्सप्प ग्रुप पर ऑडियो वीडियो कम्युनिकेशन व छात्रों को जानकारी कर इस बीमारी से बचने के उपाय बताए जायें तथा जन जागरूकता फैलाई जाये। प्रत्येक बिंदु पर विस्तृत जानकारी एसआरजी संजय मिश्र, एआरपी दीनबन्धु त्रिपाठी,अखिलेश सिंह, सुनील माथुर अविनाश शुक्ला ने दिया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now