सर्पदंश से नाबालिक किशोर की मौत
सोनभद्र::रायपुर थाना क्षेत्र के रतुआ गांव में सर्पदंश से एक 12 वर्षीय नाबालिक की मृत्यु हो गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रतुआ निवासी मुमताज का पुत्र सरताज रात्रि में चारपाई पर सोया हुआ था।शुक्रवार की आधी रात में सर्प ने डस लिया।परिजन लेकर जिला अस्पताल पहुंचे तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी।

