थाना दिवस पर डी एम, एस पी ने सुनी जनता की फरियाद,चार प्रार्थना पत्र में एक का हुआ निस्तारण

By:

On: Saturday, September 26, 2020 12:37 PM

---Advertisement---

थाना दिवस पर डी एम, एस पी ने सुनी जनता की फरियाद,चार प्रार्थना पत्र में एक का हुआ निस्तारण 

करमा(मुस्तकीम खा) सोनभद्र:स्थानीय थाना में थाना दिवस पर डी एम, एस पी ने सुनी जनता की फरियाद,चार प्रार्थना पत्र में एक का मौके पर निस्तारण हुआ।जानकारी के अनुसार कोरोना काल के लंबे समय के बाद थाना दिवस के अवसर पर शनिवार को जिलाधकारी एस राज लिंगम व पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से सुनी जन शिकायत तथा चार शिकायत में तत्काल एक शिकायत बहुरिका का जमीन सम्बंधित निस्तारण किया।शेष तीन शिकायत निष्पक्ष

निस्तारण हेतु सम्बन्धित को दिशा निर्देश दिया।साथ ही यह निर्देश दिया कि भूमि सम्बंधित विवादों को चिन्हित कर सयुंक्त टीम पुलिस दल के साथ समय बद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें।थानाध्यक्ष देवता नन्द ने बताया कि तीनों समस्याओं को विधिक निस्तारण समयानुसार कर लिया जायेगा।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now