सड़क हादसे में बाइक सवार लेखपाल की मौत
सोनभद्र::डाला स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के वैष्णो मंदिर के समीप आज शनिवार दोपहर बाद एक बाइक सवार डाला से चोपन की तरफ जा रहा था जो कि अनियंत्रित होकर डिवाइडर के टकराने से नीचे गिर गया जो कि घायल हो गया घायल अवस्था में वहां मौजूद निवासियों ने तत्काल चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए भेज दिया डॉक्टर ने नस टटोलते ही मृत घोषित कर दिया प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक सवार लेखपाल राम सिंह 61 वर्ष पुत्र स्वर्गीय बसंत सिंह निवासी
बैकुंठपुर अदलहट मिर्जापुर बताया जा रहा है वहीं डाला की तरफ से जाते समय दाहिने साइड बंद रोड पर गिरने से हुई मौत वहीं सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया l

