ब्रेकिंग::जिले में कोरोना का वार, पहुँचा 2700के करीब, एक दिन में मिले 18नए मामले
सोनभद्र::जिले में आज कुल18 कोरोना के मरीज मिले हैं। इन्हें मिलाकर अब तक जिले में कुल 2683 मरीज मिल चुके हैं। इसमें से 2232 मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि 26 की मौत हो चुकी है।जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को मिले कोरोना संक्रमितों के आंकड़ों के अनुसार मिले
18मरीज में से सबसे ज्यादा मरीज राबर्ट्सगंज क्षेत्र में मिले हैं। इसके बाद चोपन और म्योरपुर क्षेत्र से हैं। ओबरा से पांच मरीज मिले हैं।अन्य क्षेत्रों में कहीं दो तो कहीं सिर्फ एक ही मरीज मिला है।

