*किराने की दुकान में लगातार तीसरी बार चोरी

By:

On: Friday, September 25, 2020 5:29 AM

---Advertisement---

*किराने की दुकान में लगातार तीसरी बार चोरी

_पुलिस को चोरो ने दी बड़ी चुनौती

सोनभद्र(उमेश कुमार सिंह/वीके राम)अनपरा कोतवाली अंतर्गत राष्ट्रीय राज्यमार्ग समीप डिबुलगंज स्थित सोनी किराना दुकान में चोरो ने सेंध मारी कर छत में लगे अल्बेस्टर सीट को तोड़कर चोरो ने हजारो रुपये का माल साफ कर दिया।सोनी किराना दुकानदार संचालक दिलीप कुमार उर्फ गुड्डू सोनी पुत्र सुरेंद्र प्रसाद सोनी निवासी डिबुलगंज ने बताया कि 22 सितम्बर दिन मंगलवार की रात्रि में चोरों ने हाथ साफ करते हुए चना दाल, अरहर दाल,तेल वाशिंग पाउडर रिफाइन्ड तेल,

सामग्री लगभग हजारों रुपये के समान पर हाथ साफ कर दिया।संदेह लोगो ने बताया कि रात में चोर द्वारा कन्धे पर बोरी लादकर ले जाते हुए कथित नामजद चोर वार्ड 12 डिबुलगंज निवासी को देखा गया।जिसकी लिखित तहरीर प्रसाशन को दे गयी है।
सूचना पाते ही प्रसाशन हरकत में आयी आनन फानन में तीन संदिग्ध व्यक्ति वार्ड 12 निवासी डिबुलगंज को उठाकर कोतवाली में लाया गया हैं। कड़ाई से पूछताछ की जा रही है।प्रसाशन का दावा हैं कि जल्द चोर व चोरी की सामान सहित खुलासा होगा और चोर सलाखों के

पीछे होंगें।लेकिन अभीतक पुलिस के हाथ न तो कोई सुराग लगा न तो चोरो के साथ चोरी का खुलासा हो सका। दुकानदार का कहना है कि छह महीने में तीसरी बार चोरी के बाद भी घटनाओं का खुलासा न होने को लेकर पीड़ित काफी भयभीत व परेशान है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now