(मोहम्मद शाहेनूर हसन”क्राइम जासूस”)
सोनभद्र के पिपरी में समस्त श्रमिक महासंघ का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करके उप श्रम आयुक्त पिपरी सरजू राम को 18 सूत्रीय मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। श्रमिक नेताओं व श्रम संगठनों के पदाधिकारियों मैं सरकार द्वारा श्रम कानूनों के उल्लंघन, मजदूर विरोधी विधेयक, तथा आयकर ना देने वाले सभी परिवारों को 6 माह तक प्रतिमा ह ₹7500, एवं करो ना कॉल मैं सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से जरूरतमंद सभी व्यक्तियों को 10 किलो अनाज प्रतिमा क्षमा तक मुफ्त दिया जाने, उत्तर प्रदेश में अस्थाई श्रम समिति का गठन करने, काम के घंटे बढ़ाने एवं सभी श्रम कानूनों के संशोधन वापस लिए जाने, रेलवे कोयला रक्षा बैंक बीमा बिजली तथा तमाम सार्वजनिक क्षेत्र की संस्थाओं को निजी करण को रोके जाने, एवं औद्योगिक संस्थानों में फर्मामेंट नेचर के शॉप पर काम करने वाले संविदा श्रमिकों को परमानेंट करने, श्रमिकों का न्यूनतम मजदूरी निश्चित करने, मनरेगा में 200 दिनों का कार्य देने एवं मजदूरी ₹500 प्रतिदिन किए जाने की मांग को लेकर 18 सूत्री ज्ञापन दिया गया।
एटक के जिलाध्यक्ष कामरेड लल्लन राय ने सभा को संबोधित करते हुए सरकार से श्रम विरोधी कानून वापस लेने एवं औद्योगिक इकाइयों में श्रमिक उत्पीड़न बंद करने की मांग किया। कार्यक्रम का अध्यक्ष था कामरेड लल्लन राय एवं संचालन हरेंद्र कुमार पांडे ने किया।

