(मोहम्मद शाहेनूर हसन”क्राइम जासूस”)
जनपद सोनभद्र के रेनुकूट में “प्रयास फाउंडेशन एक मुहिम जिंदगी बचाने की” के तहत स्वर्गीय श्री शिव प्रताप सिंह ऊर्फ बबलू सिंह पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत रेनुकूट के प्रथम पूणतिथि पर 30 सितंबर को हनुमान सिंह मार्किट में रक्तदान शिविर का आयोजन करने का कार्यक्रम है ।
इस आयोजन के दृतिगत आज एक प्रेसवार्ता रखी गई ,जिसमे 75+ डोनेशन कराने का टारगेट रखने की बात कही गई,और उसी दिन प्रयास फाउंडेशन की वेबसाइट भी लॉन्च करने की बात बताई गई |स्वर्गीय श्री शिव प्रताप सिंह की धर्मपत्नी श्रीमती निशा सिंह जी ने इस प्रेसवार्ता में स्वर्गीय श्री शिव प्रताप सिंह को याद करते हुए कहा कि रक्तदान में उनकी विशेष रूचि
थी और उनकर ही आंदोलन से रेनुकूट में ब्लड बैंक की स्थापना हुई ।

