मीरज़ापुर::पहाड़ी को कब तक चलनी करते रहेंगे माफिया, किसकी सह पर चीर रहे पहाड़

By:

On: Tuesday, September 22, 2020 2:04 PM

---Advertisement---

मीरज़ापुर::पहाड़ी को कब तक चलनी करते रहेंगे माफिया, किसकी सह पर चीर रहे पहाड़

पुलिस व खनन विभाग से सांठगांठ बताकर क्षेत्र में धड़ल्ले से करते हैं परिवहन

पड़री। विंध्य क्षेत्र में स्थित पड़री थाना क्षेत्र के पहाड़ी ब्लाक में अवैध खनन चरम पर चल रहा है। जहां न तो खनन विभाग कोई कार्यवाही करती है, न ही पुलिस विभाग के द्वारा कभी कोई कार्रवाई करते हुए देखा जाता है। जिससे पहाड़ी ब्लाक में यह धंधा जोरों से फल फूल रहा है। जिस कारण से अवैध खनन माफियाओं के हौशले बुलंद हैं। पहाड़ में बसा पहाड़ी ब्लाक खनन माफियाओं के निगाह में कमाई का धंधा बन गया है। जिस कारण दिन रात अवैध बालू, ढोका, पटिया, मिट्टी आदि का परिवहन सड़क पर धड़ल्ले से होते हुए देखा जाता है। वहीं पहाड़ पर बसे पहाड़ी ब्लाक के पहाड़ के बचे हुए अस्तित्व को खनन माफियाओं द्वारा समाप्त किया जा रहा है। जिससे खनन विभाग और पुलिस

Iप्रशासन बेखबर बनी हुई है। इतना ही नहीं बल्कि विश्वस्त सूत्रों की मानें तो जेसीबी संचालकों से भी सांठ गांठ बैठाकर पुलिस द्वारा उन्हें धड़ल्ले से दिनों रात मिट्टी खनन का परमिट दे दिया गया है। जिससे माफिया क्षेत्र में हर तरफ धरती को चीर कर भयावह गढ्ढे करते जा रहे हैं‌। जो भविष्य में किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है। वहीं अवैध खनन के बाद परिवहन कर रहे वाहनों की रफ्तार सड़क पर चलते समय काफी तेज होती है। तमाम वाहन तो बिना नंबर व कागजात के फर्राटा भरते हैं। जिससे क्षेत्र में आयेदिन कोई न कोई छोटी बड़ी दुर्घटना होना आम बात हो गई है। यहां काफी मिट्टी से लेकर बालू व ढोका, पटिया आदि का परिवहन होता है।

सूत्रों की मानें तो अवैध खनन माफियाओं का स्थानीय पुलिस से अच्छा तालमेल होने के कारण भारी भरकम रकम वसूलने के लिए उन पर कार्रवाई न करके खुलेआम परिवहन करने की छूट दिया गया है। जिस कारण अवैध खनन माफिया सड़कों पर बेखौफ होकर पुलिस थाना व चौकी के सामने से अपने वाहन को लेकर परिवहन करते हैं।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now