दीक्षा रजिस्ट्रेशन व गणित आकलन ट्रेनिंग में दोनो कैटेगरी में घोरावल ने जनपद मे बनाया पहला स्थान

By:

On: Tuesday, September 22, 2020 2:53 AM

---Advertisement---

दीक्षा रजिस्ट्रेशन व गणित आकलन ट्रेनिंग में दोनो कैटेगरी में घोरावल ने जनपद मे बनाया पहला स्थान

घोरावल(पी डी)सोनभद्र:दीक्षा रजिस्ट्रेशन या गणित आकलन ट्रेनिंग हो दोनो कैटेगरी में घोरावल ने जनपद मे पहला स्थान बनाया है। गणित में आंकलन ऑनलाइन प्रशिक्षण के समाप्ति के बाद प्रदेश स्तर से प्राप्त डाटा के अनुसार जनपद सोनभद्र की प्रगति ऐसी है,
घोरावल ब्लॉक से सर्वाधिक विद्यालयों से अधिकतम 90.36%शिक्षकों ने दीक्षा ऐप पर कोर्स में रजिस्ट्रेशन करने और पूरा कर प्रथम स्थान पर रहा है। यहां तक कि गणित में आंकलन कोर्स में 86.59% शिक्षकों ने नामांकन कराकर कोर्स पूरा किया और इसमें भी अव्वल रहा।
सकल रजिस्ट्रेशन में चतरा ब्लॉक ने दूसरा और दुद्धी ब्लॉक ने तीसरा स्थान अर्जित किया।
गणित में मूल्यांकन में घोरावल के बाद दुद्धी दूसरे और चतरा तीसरे स्थान पर रहा।जनपद सोनभद्र प्रदेश में 14 वे स्थान पर रहा। बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरखनाथ पटेल तथा खंड शिक्षा अधिकारी उदय चंद्र राय ने शिक्षा क्षेत्र घोरावल के शिक्षकों की प्रशंसा की है।

इस मौके पर यूटेक पेंशन बहाली मंच के संयोजक शिवशंकर भारती व महामन्त्री अभिषेक मिश्रा,वि0 बी0 टी0 सी0 के महामन्त्री इंदु प्रकाश सिंह ने राय सर के कुशल मार्गनिर्देशन की सराहना करते हुए हर्ष व्यक्त किया है

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now