महिला को हत्या करने वाले दो अभियुक्त को माची पुलिस ने किया गिरफ्तार

---Advertisement---

मुस्तकीम खान,

माची सोनभद्र मांची पुलिस द्वारा महिला की हत्या करने वाले 02 नफर अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार-

अवगत कराना है कि दिनांक 12.08.2022 को चौकी महुली (थाना मांची क्षेत्रान्तर्गत) महुली में एक महिला की हत्या के सम्बन्ध मे प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मांची पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 45/2022 धारा 302, 323, 201, 120बी भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया । घटना में संलिप्त आरोपियों के शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह द्वारा क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में थाना मांची पुलिस की टीम गठित कर आवश्यक निर्देश दिए गए । गठित टीम द्वारा दिनांक 16.08.2022 को ग्राम महुली के पास से घटना में संलिप्त अभियुक्तगण क्रमशः 1.अशोक अगरिया उम्र लगभग 30 वर्ष 2. पप्पू अगरिया उम्र लगभग 22 वर्ष पुत्रगण रामजग अगरिया निवासी ग्राम महुली, थाना माँची, जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों की निशानदेही पर आलाकत्ल नेवार की पट्टी, मृतका के खून से लथपथ कपड़े, बरामद कर अभियुक्तगण उपरोक्त को मा0 न्यायालय भेजा गया ।

 

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1. प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार, थाना मांची, जनपद सोनभद्र ।
2. उ0नि0 बृजनाथ सिंह यादव, चौकी प्रभारी महुली, थाना मांची, जनपद सोनभद्र ।
3. हे0 का0 रामाश्रय यादव, थाना मांची, जनपद सोनभद्र ।
4. का0 सर्वेश कुमार, थाना मांची, जनपद सोनभद्र ।
5. का0 शुभम मिश्रा, थाना मांची, जनपद सोनभद्र ।
6. म0आ0 रीना यादव, थाना मांची, जनपद सोनभद्र ।
7. म0आ0 मिथिलेश यादव, थाना मांची, जनपद सोनभद्र ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment