विंढमगंज पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट में बांछितअभियुक्त को भेजा जेल

---Advertisement---

राकेश केशरी,

विंढमगंज सोनभद्र स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशों अनुसार इलाके में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के क्रम में आज विंढमगंज थाना प्रभारी निरीक्षक सूर्यभान ने अपने हमराही के साथ गश्त पर थे कि मुखबिर के द्वारा सूचना मिली कि थाने में पंजीकृत गैंगस्टर एक्ट धारा 3(1) से संबंधित वांछित अभियुक्त गुलाब यादव पुत्र गंगा यादव, लोकनाथ यादव पुत्र स्वर्गीय दुखी यादव निवासी ग्राम कुडवा थाना कोन, मुकेश कुमार यादव पुत्र स्वर्गीय शोभा यादव, राजकुमार गोड़ पुत्र बंसराज उर्फ़ चैतू गोंड निवासी ग्राम कचनरवा थाना कोन को गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय को भेजा गया। थाना प्रभारी निरीक्षक सूर्यभान ने कहा कि न्यायालय में चल रही लंबित मामले में अगर इलाके के कोई भी अभियुक्त समय समय पर उपस्थित नहीं होता है तो ऐसे अभियुक्तों को तत्काल गिरफ्तार करके संबंधित न्यायालय को भेजने के लिए स्थानीय पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है ऐसे अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं छोड़ा जाएगा। गिरफ्तारी के दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक सूर्यभान, हेड कांस्टेबल राकेश यादव, कांस्टेबल अजीत राय, कांस्टेबल सूर्या सिंह, कांस्टेबल हरेंद्र प्रसाद मौजूद थे

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now