गाजीपुर वासियों को बढ़िया बारिश के लिए अभी करना होगा इंतजार

---Advertisement---

 

नूरुल होदा खान। गाजीपुर

गाजीपुर। पूर्वांचल में भले ही मानसून ने दस्तक दे दी हो लेकिन गाजीपुर के लोगों को बढ़िया बारिश के लिए अभी इंतजार करना होगा। यह अलग बात है कि बीते कुछ दिनों से कुछ एक इलाकों में हल्की बारिश और तेज हवाएं देखने को मिली है। मौसम वैज्ञानिक की माने तो आने वाले चार-पांच दिनों तक बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और हल्की बारिश भी हो सकती है। कृषि विज्ञान केंद्र पी जी कॉलेज गाजीपुर के मौसम वैज्ञानिक कपिल शर्मा ने बताया कि आने वाले 5 दिनों के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार बादल छाए रहने की सम्भावना के साथ छिट-पुट बूंदा-बांदी से मध्यम बारिस होने की सम्भावना है। तापमान में गिरावट होगी। अधिकतम तापमान 36 से 39 डिग्री सेंटीग्रेड व न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रहने की संभावना है तथा पूर्वी हवा औसत 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा से चलने की उम्मीद है

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now