प्रथम प्रादेशिक महिला फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन 13 जून से 15 जून तक

---Advertisement---

सेराजुल होदा,

दुद्धी,सोनभद्र

दुद्धी सोनभद्र. खेल मैदान टीसीडी ग्राउंड पर प्रादेशिक महिला फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन 13 जून दिन सोमवार से प्रारंभ होगा, जो 15 जून तक चलेगा lप्रथम दिवस सायं कालीन 4:00 बजे से दो मैच खेला जाएगा एवं दिनांक 14 जून दिन मंगलवार को प्रथम पाली में प्रातः 7:00 बजे से 8:30 बजे तक मैच खेला जाएगा व दूसरा मैच सायं कालीन 4:00 बजे से 5:30 बजे तक खेला जाएगा,l 15 जून दिन बुधवार को सायं कालीन मैंच 4:00 बजे से फाइनल मैच खेला जाएगा, तत्पश्चात विजेता उपविजेता टीम को पुरस्कृत आयोजक मंडल द्वारा किया जाएगाl , टूर्नामेंट समापन के उपरांत रात्रि 7:00 बजे से कवि सम्मेलन का आगाज होगा कवि सम्मेलन में हास्य व्यंग एवं श्रृंगार रस से ओतप्रोत श्रोताओं के लिए कवि उपलब्ध होंगे l प्रथम महिला फुटबॉलटूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि डीएफओ मनमोहन मिश्रा प्रभागीय वनाअधिकारी के कर कमलों द्वारा किया जाएगा l कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि उप जिलाधिकारी दुद्धी शैलेंद्र कुमार मिश्रा होंगे l कार्यक्रम की अध्यक्षता फुटबॉल कमेटी दुद्धी के अध्यक्ष डॉ विनय कुमार श्रीवास्तव होगें l आप सभी नगरवासी क्षेत्रवासी भारी संख्या में पहुंचकर खेल के आयोजन सफल बनावे l इस आशय की जानकारी कमेटी के सचिव जितेंद्र कुमार चंद्रवंशी द्वारा दी गई है l

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment