भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का चोपन मंडल ने ने किया भव्य स्वागत अभिनन्दन

---Advertisement---

 

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता

चोपन/सोनभद्र । आज दि.9-6-2022 को सुबह लगभग (11) बजे भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विधान सभा परिषद सदस्य प्रांशु दत्त द्विवेदी व प्रदेश महामंत्री देवेंद्र पटेल का पार्टी कार्यकर्ताओं ने जनपद की सीमा चोपन से ओबरा में प्रवेश करने पर उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान पुलिस सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था रही।
सोनभद्र से शामली जाते हुए जिले की सीमा चोपन मंडल पर जिलाध्यक्ष विशाल पांडे के नेतृत्व में जिला पदाधिकारियों एवं पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
श्याम लाज पर मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह के नेतृत्व में स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया व स्मृति चिन्ह, पार्टी नामी वस्त्र देकर स्वागत अभिनन्दन किया गया।
इसी क्रम में जिला कार्यसमिति सदस्य प्रदीप अग्रवाल , युवा मोर्चा के अमित अग्रवाल के लाज पर स्वागत एवं जलपान के कार्यक्रम में उपस्थित हुए।
तत्पश्चात सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा गाड़ियों के काफिले के साथ युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त त्रिवेदी व प्रदेश महामंत्री देवेंद्र पटेल को जनपद सोनभद्र सीमा में प्रवेश कराकर वापसी की। जिला महामंत्री रामसुंदर निषाद, जिला कार्यसमिति सदस्य सत्येंद्र कुमार आर्य,सत्य प्रकाश तिवारी, राजेश अग्रहरि,मंडल महामंत्री विकास चौबे मंडल उपाध्यक्ष धर्मेंद्र जायसवाल, मंत्री हिमांशु प्रियदर्शी, कामेश्वर विश्वकर्मा, मिडिया सेल अमित सिंह, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रदीप गिरी, पम्मी केसरी पुनीत पाठक प्रिंस व सैकड़ों भाजपाजन उपस्थित रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment