कलयुग में इमानदारी की मिसाल बने दो सगे भाई। सड़क पर गिरे सोने चांदी के आभूषण को किया मालिक के हवाले।

---Advertisement---

 

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता

चोपन/सोनभद्र ।चोपन थाना क्षेत्र अन्तर्गत रजधन गांव निवासी दो सगे भाईयो ने घोर कलयुग में इमानदारी की मिसाल पेश की। मोटर साइकिल के डिग्गी से थैले मे गिरा जगह-जगह विखरे लाखों रूपये से अधिक कीमती सोनी चांदी के आभूषण को एकत्रित कर असली मालिक को सौप दिया है।जिसको लेकर इमानदारी की मिशाल बने रजधन के दो सगे भाईयो का क्षेत्र मे चर्चा बना हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चोपन थाना क्षेत्र के रजधन गांव के रहने वाले जयप्रकाश जायसवाल उर्फ बल्लर व उनके सगे भाई श्रवण कुमार जायसवाल बुधवार की सांय करगरा मीतापुर मार्ग के महुआंव खुर्द मे जगह जगह गिरे सोने की नथिया, मंगलसूत्र,मांग टीका,सोने की अंगूठी,चांदी की करधनी,हाथ की मेहंदी,पैर का पायल समेत आभूषण मिले इसकी सूचना पुर्व प्रधान महुआंव कला एंव समाजवादी के ओबरा बिधान सभा अध्यक्ष परमेश्वर यादव व कमलेश यादव”उर्फ” नेता यादव को दी उसके बाद भुक्तभोगी अपना आभूषण खोजते खोजते थके हारे रजधन आ पहुचे तब उक्त दोनो भाईयो ने पुछा की आप क्या खोज रहे है भुक्तभोगी ने बताया की हम लोग बनारस के रहने वाले है बघनारी निवासी दिगंबर चौबे के यहा अपने लड़के की बारात लेकर आए है मोटरसाइकिल के डिग्गी से हम लोग का सोने चांदी का आभूषण कही गिर गया है। तब दोनो भाईयो ने अपनेघर पर बैठाकर चाय पानी पिलाई उसके बाद सभी समानो का बारीकी से पुछताछ की सही सामान का विवरण व रसीद दिखाने पर पुरी तरह संतुष्ट हो जाने पर सभी आभूषण वापस कर दिए जिसके इमानदारी की सराहना की चर्चाए शुरू हो गयी।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment