मामले की जानकारी होने परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जमकर किया हंगामा पुलिस के हस्तक्षेप से मामला हुआ शांत।
अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र । बुधवार को बीते देर रात्रि चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती प्रसुता की डिलेवरी के पश्चात हालत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन रेफर के दौरान जच्चा-बच्चा दोनों की मौत हो गई। मामले की जानकारी होने के बाद पीड़िता के परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर रात्रि में जमकर हंगामा किया सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मधु पत्नी करन उम्र 22 वर्ष निवासी ओबरा दर्द होने पर बुधवार को दोपहर लगभग 12 बजे चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती हुई। जहाँ उसका सकुशल डिलीवरी के लिए चिक्तिसको ने प्रयास शुरू कर दिया गया। बताया गया कि उक्त महिला को 8 महिने का गर्भ था और दो तीन दिनों से परेशान थी। जिसके बाद उसे प्रसव से पहले एवं प्रसव के पश्चात ब्लड भी चढ़ाया गया, परंतु सायं में उसकी हालत बिगड़ने लगी। जिसके बाद उसे तत्काल बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि परिजन उसे वाराणसी लेकर चले गए। जिसके बाद जच्चा-बच्चा दोनों की मौत हो गई। इस बात की जानकारी होने पर परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँच कर रात्रि में हंगामा खड़ा कर दिया पूरे हास्पिटल परिसर में शोर शराबा होने से अफरातफरी का माहौल हो गया।
जिसके कारण सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया।
इस प्रकरण पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधिक्षक डा.आर एन सिंह ने बताया कि, यहाँ से इलाज में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं की गई है। हर संभव इलाज करने के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया।

