बभनी, पुलिस व आबकारी,ने सरकारी दुकान से अवैध देशी शराब के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार

---Advertisement---

फैज अहमद, 

बभनी, सोनभद्र

पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों तथा मादक पदार्थो की तस्करी पर नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 08.06.2022 को थाना बभनी पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आसनडीह रोड परसा टोला पर सरकारी बियर की दुकान पर अवैध रुप से देशी शराब की बिक्री करने वाला सेल्समैन अजय जायसवाल निवासी ग्राम मठना, थाना जमालपुर, जनपद मीरजापुर के कब्जे से 7 पेटी 41 शीशी कुल 356 शीशी अवैध देशी शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया । उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना बभनी पर मु0अ0सं0-70/2022 धारा 420 भादवि व आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त उपरोक्त को माननीय न्यायालय भेजा गया ।

*बरामदगी का विवरण-*
1- 07 पेटी 41 पौवा शीशी (कुल 356 शीशी अवैध देशी शराब बरामद) ।

*अभियुक्त का विवरण-*
1.अजय जायसवाल निवासी ग्राम मठना, थाना जमालपुर, जनपद मीरजापुर ।

*गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम -*
1. प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र मय टीम ।
2. आबकारी निरीक्षक दुद्धी अनुपम सिंह, जनपद सोनभद्र मय टीम ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment