दिल्ली हादसे में रेणुकूट निवासी अभिषेक कुमार की मौत।

By: Mohammad Shahenoor HASSAN

On: Monday, September 7, 2026 9:22 PM

---Advertisement---

 

रेणुकूट/सोनभद्र ।

दिल्ली के मोतीबाग इलाके के सत्य निकेतन में हॉस्टल की इमारत भरभरा कर गिरने वाले  हादसे में रेणुकूट निवासी अभिषेक कुमार की मौत हो गई। अभिषेक दिल्ली विश्वविद्यालय में बीकाम द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलने पर उसके पिता दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
अभिषेक परिवार में सबसे छोटा था। उसका एक बड़ा भाई और बड़ी बहन है। बड़ा भाई राजस्थान में बीटेक कर रहा है, जबकि बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। अभिषेक अपने माता-पिता के साथ रेणुकूट के  हिंडालको कॉलोनी HH -140  में रहता था। उसके पिता सन्तोष कुमार खरवार  हिंडाल्को में कार्यरत हैं। इन दिनों अभिषेक की मां अपने गांव गई हुई हैं ।
परिजनों के अनुसार, पोस्टमार्टम के बाद अभिषेक का पार्थिव शरीर वाराणसी लाया जाएगा, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसके बाद आगे के विधि-विधान उसके मूल गांव चंदौली जिले के झांसी गांव से किए जाएंगे।
अभिषेक के पिता ने बताया कि उनके बेटे ने अपनी आंखें दान करने के लिए पहले से पंजीकरण करा रखा था। हादसे के बाद अभिषेक की आंखों का दान भी कराया गया। उन्होंने कहा कि अभिषेक अब इस दुनिया में नहीं है, लेकिन उसके अंगदान से किसी दूसरे व्यक्ति की जिंदगी में रोशनी आ सकेगी। यह परिवार के लिए दुख के बीच संतोष की बात है।
अभिषेक मूल रूप से चंदौली जिले के झांसी गांव का निवासी था और इस वर्ष बीकाम द्वितीय वर्ष में अध्ययनरत था।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now