अधिकारियों द्वारा गोदाम पर छापा , 450 बोरी चीनी बरामद ।

By: Mohammad Shahenoor HASSAN

On: Saturday, August 22, 2026 5:30 PM

---Advertisement---

रेनुकूट /सोनभद्र।
चीनी के बढ़ते दामो पर सरकार जहा चिंता जहिर कर चुकी है और मुख्यमंत्री का कालाबाजारियों पर नकेल कसने का फरमान जारी हुआ है , इस क्रम में इस चीनी के मामले में आज पूर्ति निरीक्षक ,नायाब तहसीलदार व स्थनीय लेखपाल की टीम द्वारा रेनुकूट खड़पाथर स्थित आर के सेल्स के गोदाम में छापा मारा गया जहा से लगभग 450 बोरी चीनी बरामद की गई । मौके पर मौजूद अधिकारियों द्वारा स्पार्क मेमो लिया गया ।
इतनी भारी मात्रा में चीनी स्टॉक करना एक संदेह पैदा करता है कि कही कालाबाजारी तो नही की जा रही थी ।
अधिकारियों ने बताया कि आर के सेल्स फर्म पर इस मामले में जाँच की कार्रवाई की जा रही है जिसमे नोटिस दी जाएगी और स्पष्टिकरण मंगा जाएगा तथा बिल बाउचर देखा जाएगा । उसके बाद ही यह स्पष्ट हो पायेगा की चीनी स्टॉक में नियम का पालन किया गया है कि नही ।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now