रेनुकूट/सोनभद्र।
पिपरी थाने के पीछे जंगल से होते हुए निर्मला कॉन्वेन्ट स्कूल के सामने जो 11 KV का तार जाता है बीती रात में टूट जाने के कारण रेनुकूट मूर्धवा खाड़पाथर की बिजली सप्लाई ठप हो गयी ।



11kv का जो तार टूटा है वह जंगल व खाई में होने के कारण रात में उसे सही नही किया जा सका । पिपरी विद्युत वितरण खण्ड के अधिशासी अभियंता दिलीप कुमार ने क्राइम जासूस से बात करते हुए बताया कि एसडीओ , जेई , टीजी 2 एवम अन्य विधुत कर्मी सुबह से लगे हुए है जंगल होने के कारण टूटे तार को सही करने में तोड़ा समय लगेगा । उन्होंने बताया कि सब सही रहेगा तो लगभग 11 से 12 बजे तक सप्लाई चालू कर दी जाएगी ।

