रेनुकूट /सोनभद्र।
जनपद सोनभद्र के रेनुकूट में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक विश्वकर्मा मंदिर (विश्वकर्मा नगर) के प्रांगड़ में सपा नगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव की अध्यक्षता में हुई जिसमें पूर्व प्रत्याशी ओबरा विधानसभा 402 जिला पंचायत सदस्य श्री सुनील गौड़, अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व प्रत्याशी ओबरा विधानसभा 402 श्री रवि गौड़ , मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष छेदी लाल , छात्र सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री अमरेश यादव , उपस्थिति में रेणुकूट के अनूप केशरी , मयंक झा ,शिवम खरवार ,बबलू शाह महासचिव ,प्रिंशु गुप्ता, संजय मिश्रा, रमेश प्रजापति ने समाजवादी पार्टी का दामन थाम । वही नगर की कमिटी का गठन कर सभी को दायित्व सौपा गया ।


अनूप केशरी को व्यपार सभा के नगर अध्यक्ष, बबलू शाह को व्यपार सभा का महा सचिव , ,अजय यादव को मजदूर सभा का नगर अध्यक्ष , प्रिंशु गुप्ता को लोहिया वाहिनी का नगर अध्यक्ष , कमलेश कुमार यादव यूथ ब्रिगेड का नगर अध्यक्ष , शिवम खरवार को यूथ ब्रिगेड का महासचिव ,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी अलाउद्दीन को दी गयी ,वही अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ कक महासचिव मोहम्मद हबीब को बनाया गया , यू जन सभा का नगर अध्यक्ष राजा राम यादव ,अनुसूचित जनजाति का नगर अध्यक्ष राम प्रसाद खरवार को बनाया गया , अनुसूचित जनजाति के महासचिव की पद की जिम्मेदारी संजीव खरवार को दी गयी ,
नगर अध्यक्ष ने सभी को अपनी अपनी जिमेदारी को पूरे जोश के साथ अपने अपने क्षेत्र में दृढ़ता के साथ निभाने को कहा ताकि 2027 के चुनाव में उत्तरप्रदेश में सपा की सरकार बन सके ।

